बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल का खुलासा, पुताई करने वाला युवक ही निकला हत्यारा।
अपराध

S S Kachhawa
बुजुर्ग महिला के अंधे कत्ल का खुलासा, पुताई करने वाला युवक ही निकला हत्यारा।
Updated : July 13, 2025 01:56 PM

नीमच: दो दिन पहले नीमच में हुई बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस अंधे कत्ल को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि वही युवक निकला जिसने करीब डेढ़ साल पहले मृतका के घर में पुताई का काम किया था। आरोपी ने चोरी के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने लगभग डेढ़ साल पहले मृतका के घर में पुताई का काम किया था। हाल ही में पैसों की किल्लत होने पर उसने बुजुर्ग महिला के घर चोरी की योजना बनाई। आरोपी ने कई दिनों तक महिला के घर की रेकी की और मौका पाकर जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी, चोरी के इरादे से घर में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और घर से 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
नीमच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए पैसे भी बरामद कर लिए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने एक बड़े और रहस्यमय आपराधिक मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।