देशभक्ति के तरानों से यादगार बनी सुबह, गाँव मे बच्चो ने निकाली रैली, गाँव पटेल ने फहराया तिरंगा, पहली बार नन्हें- नन्हें बच्चो ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जो बनी आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर।
सामाजिक

S S Kachhawa
देशभक्ति के तरानों से यादगार बनी सुबह, गाँव मे बच्चो ने निकाली रैली, गाँव पटेल ने फहराया तिरंगा, पहली बार नन्हें- नन्हें बच्चो ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जो बनी आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर।
Updated : August 15, 2024 11:45 AM

नीमच। प्रदेशभर में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभक्ति गीतों के साथ हाथ में तिरंगा लिए बच्चों ने रैली निकाली। शासकीय प्राथमिक विद्यालय रायसिंहपूरा के स्कूली बच्चो ने स्वतंत्रता की 78वी वर्षगाँठ बड़ी ही धूमधाम से मनाया। सुबह स्कूली छात्र-छात्राओ ने तिरंगा हाथ मे लिए भारतमाता की जयघोष के साथ रैली निकाली गई जिसके बाद रैली स्कूल में पहुँची जहा गाव के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। गाव पटेल बहादुर सिंह सुरावत ने तिरंगा फहराया उसके बाद नन्हे- नन्हे बच्चों द्वारा कविताएं प्रस्तुत की गई। इस बार प्राथमिक विद्यालय रायसिंह पूरा में पहली बार छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गईं यह प्रस्तुतियां आकर्षण केंद्र बनी। सांस्कृतिक प्रस्तुति में माया कछावा, मधु, मुस्कान, शिवानी द्वारा "राम आएंगे" गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गई।