जेएसजी संगिनी उड़ान ग्रुप ने गांधी वाटिका में किया पौधारोपण, एक पौधा अपनों के नाम पहल को दिया बढ़ावा।
सामाजिक

S S Kachhawa
जेएसजी संगिनी उड़ान ग्रुप ने गांधी वाटिका में किया पौधारोपण, एक पौधा अपनों के नाम पहल को दिया बढ़ावा।
Updated : June 14, 2025 02:58 PM

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेएसजी संगिनी उड़ान ग्रुप ने मध्य प्रदेश रीजन के नव सृजन प्रकल्प के तहत एक पौधा अपनों के नाम पहल का आयोजन किया। इसी कड़ी में 13 जून को नीमच की गांधी वाटिका में 11 पौधों का रोपण किया गया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में जेएसजी उड़ान समूह के पदाधिकारीगण को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन, संरक्षक मुकेश जैन और प्रदीप धाकड़, पूर्व अध्यक्ष आशा सांभर, उपाध्यक्ष अनिल जी बोडावत, सचिव घनश्याम बाफना, अजित सांभर, और आशीष जैन शामिल थे।
संगिनी समूह की संस्थापक अनिता आंचलिया, सचिव विनिता कांठेड़, कविता दक, प्रियंका जैन, मंजू जैन, और ज्योति डांगी सहित समूह की सभी सदस्याएं भी इस नेक कार्य में मौजूद थीं।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अपने प्रियजनों के नाम पर पौधे लगाकर प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। जेएसजी संगिनी उड़ान ग्रुप और जेएसजी उड़ान समूह के सदस्यों की यह पहल निश्चित रूप से नीमच में हरित आवरण बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।