नीमच ने लहराया परचम: सैनिक कल्याण निधि संग्रह में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर चंद्रा सम्मानित, पढ़े खबर।
प्रशासनिक

S S Kachhawa
नीमच ने लहराया परचम: सैनिक कल्याण निधि संग्रह में प्रदेश में प्रथम, कलेक्टर चंद्रा सम्मानित, पढ़े खबर।
Updated : April 23, 2025 06:39 PM

नीमच: नीमच जिले ने सैनिक कल्याण निधि संग्रह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 3 लाख 63 हजार से कहीं अधिक, 30 लाख 16 हजार की राशि एकत्रित कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।
राजभवन भोपाल में आयोजित सैनिक कल्याण संचालनालय की वार्षिक बैठक में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस असाधारण योगदान के लिए कलेक्टर श्री चंद्रा को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने इस सम्मान को नीमच जिले के नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कर्मचारियों और मीडिया सहित सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यह राशि वीर सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित है। नीमच जिले की इस शानदार उपलब्धि की हर ओर सराहना हो रही है।