नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कड़ा प्रहार, डोडाचूरा तस्करी में लिप्त आरक्षक बर्खास्त!
सामाजिक

S S Kachhawa
नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कड़ा प्रहार: डोडाचूरा तस्करी में लिप्त आरक्षक बर्खास्त!
Updated : July 29, 2025 06:33 PM

नीमच। मादक पदार्थों के खिलाफ नीमच पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित जायसवाल ने ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई पुलिस बल में अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के प्रति एक सख्त संदेश है।
जानकारी के अनुसार, नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेंद्र सिंह सोंधिया को तीन दिन पहले मंदसौर जिले में रंगे हाथों 30 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ पकड़ा गया था। यह तब हुआ जब आरक्षक अपनी ड्यूटी से गैर-हाजिर था। मंदसौर जिले की बूढ़ा चौकी पुलिस ने उसे अवैध रूप से डोडाचूरा का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।
इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अंकित जायसवाल ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की। आरक्षक राजेंद्र सिंह सोंधिया को पहले निलंबित किया गया और अब उसे सेवा से पूरी तरह बर्खास्त कर दिया गया है। एसपी जायसवाल का यह कदम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि नीमच पुलिस अपने जवानों द्वारा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।