नीमच में संस्कृति ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, पढ़े खबर।
सामाजिक

S S Kachhawa
नीमच में संस्कृति ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव।
Updated : August 02, 2025 06:55 AM

नीमच। सावन के पावन महीने में संस्कृति ग्रुप की महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस खास अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किए और भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर अपने पति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
यह त्यौहार प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं इस दिन झूला झूलती हैं और पारंपरिक गीत गाकर खुशियां मनाती हैं। इस अवसर पर सभी ने अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना की।
संस्कृति ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती प्रत्युषा दुबे ने बताया कि हरियाली तीज का यह त्यौहार सभी महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस महोत्सव में नूतन प्लास, सुगंधा शक्तावत, तारा सोनी, रेखा जैन, पद्मा सिंह, प्रेमलता पवार, उमा शर्मा, आकांक्षा प्लास, सोनू शर्मा, सपना श्रीवास्तव, सुनीता पवार, चित्रा भाटी सहित कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं।