मकर संक्रांति बाद ससुराल जाने की जिद पड़ी भारी, पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, पढ़े ख़बर।
सामाजिक
S S Kachhawa
मकर संक्रांति बाद ससुराल जाने की जिद पड़ी भारी, पति ने पत्नी के सिर पर फावड़े से किया जानलेवा हमला, पढ़े ख़बर।
Updated : December 30, 2025 06:18 PM
नीमच। जिले के ग्राम दुलाखेड़ा में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले का कारण महज इतना था कि पत्नी मकर संक्रांति का त्योहार मायके में मनाने के बाद ससुराल जाना चाहती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला पूजा कुंवर का विवाह राजस्थान में हुआ था। पिछले कुछ समय से पूजा अपने पीहर (मायके) ग्राम दुलाखेड़ा में रह रही थी। मंगलवार को उसका पति उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए दुलाखेड़ा पहुँचा था।
जब पति ने उसे साथ चलने को कहा, तो पूजा ने इच्छा जताई कि वह मकर संक्रांति का त्योहार अपने मायके में मनाने के बाद ही ससुराल लौटेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आपा खो चुके पति ने पास ही पड़ा फावड़ा उठाकर पूजा के सिर पर दे मारा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पूजा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 और सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। घायल पूजा को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार जारी है।